ब्रेकिंग: नए गंगा पुल के नीचे मिले युवक-युवती के शव, इलाके में हड़कंप

गंगा नदी में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहपुर

फतेहपुर जनपद में गंगा नदी से एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों शव फतेहपुर और रायबरेली को जोड़ने वाले नए गंगा पुल के पास नदी के खर-पतवार में फंसे मिले। बताया जा रहा है कि दोनों शव एक-दूसरे से लगभग 10 मीटर की दूरी पर थे।

 

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेमी-युगल द्वारा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

  1. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव काफी देर से नदी में दिखाई दे रहे थे, लेकिन लंबे समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *