बोल बम के जयकारों से गूंज गया कनैली गाँव बाजे के साथ कांवड़ियों की भव्य विदाई
कौशाम्बी संवाद
सावन के पावन महीने में चारों तरफ शिवभक्ति का माहौल डीजे पर बजते शिव भजनों का दृश्य इसी कड़ी में आज 4 अगस्त 2026 को कनैली, कौशाम्बी में बोल बम के जयकारों के साथ कांवड़ियों के एक विशाल जत्थे को धूमधाम से रवाना किया गया। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से गूंज उठा। इस विदाई समारोह में डीजे की धुन पर शिव भक्त जमकर थिरके। भक्ति और उत्साह का ऐसा माहौल देखने को मिला कि हर कोई शिवमय हो गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विजय, अजय, विजय विश्वकर्मा, सोनू मौर्य और आकाश यादव मोनू, छोटू, मुकेश आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना करते हुए उन्हें विदा किया गया इस जत्थे में सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए शामिल थे। कनैली चौकी पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे।
रिपोर्ट विजय विश्वकर्मा