कौशाम्बी में बारिश ने मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है
कौशाम्बी से अखिलेश सिंह
सुबह से लगातार हो रही बारिश के बाद जिला अस्पताल के रास्ते तालाब में तब्दील हो गए हैं भारी जलभराव के बीच मरीज और तीमारदार पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। अस्पताल जैसी जरूरी जगह पर जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं के दावे करती है, लेकिन जिला अस्पताल की जमीनी तस्वीर इन दावों की हकीकत सामने ला रही है आखिर बारिश शुरू होने के बाद ही जिम्मेदारों को जलभराव की समस्या क्यों दिखाई देती है?