झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन की हालत गंभीर 

  1. झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन की हालत गंभीर

 

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की गुरुवार को झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय अहजम, 30 वर्षीय मोहम्मद जैद, 24 वर्षीय उमर, आबान अहमद और सोनू खान एक कार से झांसी की ओर जा रहे थे। रास्ते में झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में आबान अहमद और सोनू खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अहजम, मोहम्मद जैद और उमर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। तभी से वह वहीं निरुद्ध है और उससे मुलाकात करने के लिए परिजन झांसी जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *