भारतीय सेना में भर्ती होकर लौटे आशीष पाल का जोरदार स्वागत, गांव के समयामाता मन्दिर में जश्न का माहौल

भारतीय सेना में भर्ती होकर लौटे आशीष पाल का जोरदार स्वागत, गांव के समयामाता मन्दिर में जश्न का माहौल

 

 

 

कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के ऐगवा ग्रामसभा के मजरा धाना गांव में उस समय जश्न का माहौल हो गया, जब देश की सेवा के लिए भारतीय सेना (आर्मी) में चयनित होकर आशीष कुमार पहली बार अपने घर लौटे। आशीष कुमार, सुनील पाल के सुपुत्र हैं।
आशीष के गांव कदम रखते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस गौरवपूर्ण अवसर पर ऐगवा ग्रामसभा के निवर्तमान प्रधान श्री अजय मिश्रा सहित समस्त ग्रामवासियों ने आशीष कुमार का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
निवर्तमान प्रधान अजय मिश्रा ने कहा कि आशीष ने भारतीय सेना में शामिल होकर न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे ऐगवा ग्रामसभा और कौशाम्बी जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस दौरान गांव के बुजुर्गों ने आशीष को उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा के लिए आशीर्वाद दिया।
*रिपोर्ट विजय कुमार विश्वकर्मा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *