खागा रेप कांड: इनामी आरोपी की मदद में BJP नेता पर मुकदमा, ₹10 हजार देने का आरोप
ब्रेकिंग न्यूज | खागा से बड़ी खबर
खागा कोतवाली क्षेत्र में युवती से दरिंदगी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर की मदद करने के आरोप में भाजपा नेता जुगेश सिंगरौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, खागा कोतवाली में तैनात दरोगा जय प्रकाश सिंह की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि जुगेश सिंगरौर ने एक लाख रुपये के इनामिया आरोपी बबलू को फरार रहने में मदद करने के उद्देश्य से ₹10,000 ऑनलाइन उपलब्ध कराए।
इस मामले के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। साथ ही, जुगेश सिंगरौर की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है।
👉 पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।