प्रयागराज
भगवतपुर ब्लॉक अंतर्गत मर्दानपुर में प्रधान ने विकास की गंगा इस कदर बहाई कि ग्रामीणों में दौड़ पड़ी खुशी की लहर


पहले गांव के कच्चे रास्तों और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था कठिन हो जाता था स्कूली बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में सबसे अधिक दिक्कत होती थी और कई बार लोग फिसलकर गिर भी जाते थे और अब गांव में हर गाली इंटरलॉकिंग सड़क व आरसीसी सड़क बनने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली यह समस्या काफी हद तक दूर हो गई और गांव की तस्वीर भी बदली जा चुकी है ग्राम प्रधान सुशील कुमार व प्रधान प्रतिनिधि शुभम यादव ने बताया कि गांव के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गो को जोड़ने के लिए लगभग 70 मीटर आरसीसी रोड व इंटरलॉकिंग 2000 मीटर सड़क का निर्माण कराया गया है उन्होंने कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए आगे भी इसी तरह तेजी से कार्य कराए जाते रहेंगे ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सके ग्रामीणों ने इस विकास कार्य की सराहना की है और ग्राम प्रधान सुशील कुमार व प्रधान प्रतिनिधि शुभम यादव ने कहा कि गांव में सड़क व नाली बनने से गांव की गलियों साफ सुथरे और सुगम हो गए है ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि की काफी सराहना करते हुए भविष्य में भी आगे इसी तरह के विकास कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई है ग्राम प्रधान सुशील कुमार व प्रधान प्रतिनिधि शुभम यादव ने गांव के समग्र विकास का प्रयास लगातार जारी रखने को कहा।

