वंदना हॉस्पिटल में युवक की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजन बोले, मौत के बाद भी चलता रहा इलाज

वंदना हॉस्पिटल में युवक की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजन बोले, मौत के बाद भी चलता रहा इलाज

 

अखिलेश सिंह कौशांबी से

 

कौशाम्बी सिराथू स्थित वंदना हॉस्पिटल में 19 वर्षीय युवक शिवबाबू की इलाज के दौरान मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल के कथित डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और युवक की मौत के बाद भी इलाज जारी रखने का आरोप लगाया है…….

परिजनों के मुताबिक शिवबाबू के गले में दर्द था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए वंदना हॉस्पिटल लाया गया था। आरोप है कि इलाज के नाम पर अस्पताल में पहले ही करीब 5 हजार रुपये जमा करा लिए गए। इसके बाद इलाज के दौरान युवक की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई……..

परिजनों का गंभीर आरोप है कि युवक की मौत हो जाने के बाद भी कथित डॉक्टर उसके शरीर का इलाज करते रहे। जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल कर्मियों और परिजनों के बीच अभद्रता और मारपीट की स्थिति पैदा हो गई………

परिजनों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने घटना का वीडियो मोबाइल में बनाने का प्रयास किया तो कथित डॉक्टरों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया। घटना के बाद करीब सुबह 11 बजे से मृतक का शव अस्पताल के बाहर रखा होने की बात सामने आई है…….

सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि परिजनों का आरोप है कि काफी देर बाद भी उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते सैनी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं……..

फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण क्या है और इलाज में लापरवाही हुई या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। लेकिन अस्पताल में युवक की मौत के बाद लगे गंभीर आरोपों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं…

अब बड़ा सवाल यह है कि अगर इलाज के दौरान युवक की मौत हुई तो अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को तत्काल पूरी जानकारी क्यों नहीं दी? और अगर परिजनों के आरोप सही हैं तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *