सैनी के परास गांव में दलित युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान पहुंचीं पीड़ित के घर
रिपोर्ट: दिलीप कुमार, कौशांबी।
कौशांबी। जनपद के परास गांव में दलित युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ कथित रूप से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान जातिसूचक गालियां भी दी गईं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की कृष्णा पासवान पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।