चरवा थाना पुलिस ने अवैध तरीके से लिक्विड यूरिया तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

चरवा थाना पुलिस ने अवैध तरीके से लिक्विड यूरिया तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

 

चरवा थाना पुलिस ने अवैध तरीके से लिक्विड यूरिया तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांसौर गांव में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, एक मकान के अंदर अनुदानित यूरिया का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से लिक्विड यूरिया तैयार किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में यूरिया, अलग-अलग कंपनियों के DEF के ड्रम, खाली बाल्टियां, टंकियां और लिक्विड यूरिया तैयार करने वाली मशीन बरामद हुई है। पुलिस ने दो वाहनों को भी कब्जे में लिया है। बरामद सामान में 70 बोरी इफको यूरिया, करीब 11 टन DEF और बड़ी संख्या में ड्रम-बाल्टियां शामिल हैं। इसके अलावा मौके से पंप, टेस्टिंग किट, सीसीटीवी कैमरा, इनवर्टर और 1000 लीटर क्षमता वाली 21 टंकियां भी मिली हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है

 

चरवा थाना क्षेत्र के पांसौर गांव में पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में अनुदानित यूरिया का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से लिक्विड यूरिया तैयार किया जा रहा है। सूचना पर टीम ने छापेमारी की तो मौके का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मकान के अंदर लिक्विड यूरिया तैयार करने का पूरा सेटअप लगा हुआ था। पुलिस के मुताबिक मौके से 70 बोरी इफको यूरिया, करीब 11 टन DEF, अलग-अलग कंपनियों के कई ड्रम, खाली बाल्टियां और ढक्कन बरामद हुए हैं। इसके साथ ही लिक्विड यूरिया तैयार करने वाली मशीन, पंप, टेस्टिंग किट, सीसीटीवी कैमरा, इनवर्टर और 1000 लीटर क्षमता वाली 21 टंकियां भी बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजबहादुर, सुनील पासी और मानवेन्द्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बरामद सामान और मकान को सील कर दिया है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

बाइट….कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत

 

 

 

अखिलेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *