प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 6 गिरफ्तार

प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 6 गिरफ्तार

 

 

 

प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए “आँचल ब्यूटी पार्लर” में छापा मारा, जहां से आपत्तिजनक गतिविधियों का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार, पार्लर में लगातार पुरुषों की आवाजाही से पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान एक कमरे में एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। तलाशी के दौरान वहां रखे एक बॉक्स से कंडोम और कथित सेक्स वर्धक दवाएं भी बरामद हुईं।

पुलिस ने मौके से कुल चार महिलाओं, एक ग्राहक आशुतोष यादव तथा मकान मालिक सुशील को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि महिलाओं को कथित रूप से दो हजार रुपये में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता था। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक सुशील इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया जा रहा है।

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *