सुबह घर से टहलने के लिए निकले पूर्व प्रधान को बदमाशो ने मारी गोली
रिपोर्ट विजय कुमार विश्वकर्मा
कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र हर्रायपुर पुलिस चौकी के पास सोमवार की सुबह करीब पांच बजे जब पूर्व प्रधान ने घर से निकले थे टहलने के लिए जब वह गांव के बाहर पहुंचे तभी बदमाशों ने पूर्व प्रधान के ऊपर हमला कर दिया
ग्राम आलमचंद निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय सुंदर लाल को अज्ञात बदमाशो ने निशाना बनाते हुए करीब सुबह 5 बजे फायरिंग की और मौके से फरार हो गए
गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
हालत गंभीर होने के कारण से एस आर एन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है जहां उनका इलाज जारी है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत खुद मौके पर पहुंचे,और CO चायल अभिषेक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिए
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है
फिलहाल, इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और मामले को पुलिस हर एंगल को संज्ञान में लेकर जांच में जुटी हुई हैं ।