🚨 ब्रेकिंग न्यूज | प्रयागराज 🚨
प्रयागराज के हरशा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार कार ने गन्ने का जूस बेच रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना हैप्पी होम के पास की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बेहद तेज गति में थी और चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे सड़क किनारे ढेले पर खड़े जूस विक्रेता को टक्कर लग गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि हादसे में विक्रेता की जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
👉 प्रयागराज एक्सप्रेस लाइव 24×7 से चीफ ब्यूरो अनुज विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट