मौसेरे भाई के साथ दिल्ली में मिली विवाहिता, ह्त्या के आरोप में जेल काट रहा पति
कौशाम्बी
महेवाघाट क्षेत्र के अलवारा गांव में हुई थी घटना, विवाहिता के पिता समेत चार पर मुकदमा पिता-पुत्र गिरफ्तार
महेवाघाट क्षेत्र के अलवारा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुए खौफनाक घटनाक्रम का हैरतअंगेज राजफाश हुआ है। जिस महिला की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में पति जेल में है वह अपने मौसेरे भाई के साथ दिल्ली में मिली। घटना की जानकारी पर पीड़ित ससुर ने बहू के पिता समेत चार के खिलाफ साजिश रचने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कराया है। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर विवाहिता का कोर्ट के समझ बयान कराया है।