डहिया गांव में चूल्हे की चिंगारी बनी तबाही का कारण, किसान का छप्परनुमा घर जलकर राख

डहिया गांव में चूल्हे की चिंगारी बनी तबाही का कारण, किसान का छप्परनुमा घर जलकर राख

तहसील क्षेत्र के डहिया गांव में सुबह चूल्हे से निकली चिंगारी से किसान का छप्परनुमा घर जलकर राख हो गया। आग लगने से हजारों रुपये का घरेलू सामान भी जल गया। वहीं, राजस्व विभाग के अफसर नुकसान का आकलन करने पहुंचे थे।

डहिया गांव निवासी सुखलाल साहू किसानी करते हैं। मंगलवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गेहूं की कटाई के लिए खेत गए थे, जबकि उनकी बहू गुड्डी देवी घर के चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर पर गिर गई। चिंगारी से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर सहित अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना की सूचना पाकर पहुंची राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।
🖋️🖋️🖊️🖊️
( पत्रकार अरविन्द सिंह )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *