अवैध खनन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की सख्त नजर, ओवरलोड बालू डंपर पर प्रशासन की सख्ती

ओवरलोड बालू डंपर पर प्रशासन की सख्ती,तहसीलदार चायल पुष्पेंद्र गौतम ने किया एक वाहन सीज

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की सख्त नजर

जनपद कौशांबी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर चायल तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। ओवरलोड वाहनों पर यह कार्रवाई सराय अकिल थाना क्षेत्र की बेनी राम कटरा चौकी के अंतर्गत की गई, जहां ओवरलोड बालू से भरा एक डंपर पकड़ा गया।
जांच के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया, जिस पर तहसीलदार चायल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में ओवरलोडिंग और अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *